कर्नाटक की जीत से भाजपा को एक नई ऊर्जा मिली है: डीपीएस राठौर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

कर्नाटक की जीत से भाजपा को एक नई ऊर्जा मिली है: डीपीएस राठौर

अनार फटने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन के कुर्ते में लगी आग,हांथ झुलसा
शाहजहांपुर। कर्नाटक में कमल खिलने की खबर से उत्साहित भाजपाइयों ने मंगलवार को चुनाव परिणाम आते ही भाजपा नेता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जम कर आतिशबाजी की गई। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर हाथ में अनार लेकर जला रहे थे, तभी अनार फट गया। अनार फटने से डीपीएस राठौर के कुर्ते में आग लग गई, उनका हाथ भी झुलस गया। इस वहां अफरातफरी मच गई। तत्काल डीपीएस राठौर को डाक्टर के पास ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद माहौल फिर उल्लासपूर्ण हो गया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। डांस भी खूब किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि कर्नाटक की जीत से भाजपा को एक नई ऊर्जा मिली है। बोले कि यह नरेंद्र मोदी में विश्वास करने वाली जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक में जीत मिली, इसका सीधा मतलब है कि 2019 में भाजपा की केंद्र में भी सरकार बनेगी।इस दौरान मुकेश राठौर,आशीष गुप्ता,पंकेज मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, संजय गुप्ता, नवेंदु सिंह, आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad