हरपालपुर-युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

हरपालपुर-युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

हरपालपुर।हरदोई15मईअरवल थाना क्षेत्र के शेखापुर पुल के पास दस दिन पूर्व  युवक को गोली मारने के मामले मे नामजद अभियुक्त जगतपाल निवासी बर्रा थाना हरपालपुर को अरवल  पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उधर घायल युवक का ट्रामा सेंटर लखनऊ मे इलाज चल रहा है।हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा चांऊपुर गांव निवासी सतीश 22 वर्ष पुत्र सुखवासी छः मई की शाम बाइक से अरवल थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव निवासी अपने मौसा डिप्टी सिंह के यहां जा रहा था।उसी समय सेखापुर गंभरी पुल के पास हरपालपुर थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी जगतपाल ने सतीश को गोली मार दी।जो कि उसके पेट में लगी। गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घायल युवक सतीश के भाई मनोज कुमार की ओर से सोमवार को अरवल थाने में बर्रा गांव निवासी जगतपाल,नौरंग व दृगपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस ने एक आरोपी जगतपाल को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने शेष दो आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad