हरदोई-सरकारी एवं गरीबों के पट्टे पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही हो-आनन्द | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

हरदोई-सरकारी एवं गरीबों के पट्टे पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही हो-आनन्द

हरदोई-सरकारी एवं गरीबों के पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही हो -आनन्द कुमार
सरकार की महत्व पूर्ण योजनाओं का लाभ गांव के पात्र व्यक्तियों को ही दिया जायेंःसीडीओ
हरदोई।15मई आज तहसील सण्डीला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरकार की महत्व पूर्ण योजनाओं का लाभ गांव के पात्र व्यक्तियों को ही दिया जायें, साथ ही निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप करायें जायें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री, षासन स्तर, सम्पूर्ण समाधान एवं थाना दिवस, जिलाधिकारी के जनता मिलन एवं अन्य स्तर से प्राप्त षिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में गुणवत्ता परक करायें। उन्होने कहा कि गांव स्तर की छोटी-छोटी षिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस के अधिकारी मौके पर ही जाकर करायें ताकि गांव के गरीबों को न्याय मिल सकें। उन्होने पट्टे की जमीनों पर अवैध कब्जे की षिकायत पर तहसीलदार, लेखपाल एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि गांव में किसी भी सरकारी एवं गरीबों के पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, षौचालय, सौभाग्य, उज्जवला, पेंषन आदि योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामवासियों को समय से उपलब्ध कराया जायें। राषन वितरण की षिकायतों पर उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देष दिये कि गांव की दुकानों का नियमित निरीक्षण कराया जायें और अनियमिता करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होने जल निगम अधिकारी को निर्देष दिये कि षहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों कोई भी हैण्ड पम्प खराब एवं रिबोर होने की दषा में न रहें तथा भीषण गर्मी को देखते हुए हैण्ड पम्पों का निरीक्षण कराते रहें।आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त षिकायतों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त षिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में हर-हाल में कर दें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सण्डीला आषीष कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अम्भुज सिंह, डीसी एन0आर0एल0एम0 सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सी0ओ0, थाना प्रभारी, सीडीपीओ आदि मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad