
हरदोई।15 मई जिला विद्यालय निरीक्षक नन्द कुमार ने समस्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/ प्रचानाचार्या से कहा है कि गंगा जलमग्न क्षेत्र में वानिकी गतिविधियों द्वारा संरक्षण् एवं प्रदूषण पर नियंत्रण तथा जन जागरूकता के संबंध में जनपद स्तर पर गंगा नदी के किनारे दोनो पटरियों पर एक किलोमीटर की चैड़ाई में वृक्षारोपण कराया जायेगा तथा गंगा नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में निवास करने वाले जन-मानस के जीवन स्तर में सुधार के उद्वेष्य से समस्त ग्रामों के समग्र विकास हेतु गंगा जलागम क्षेत्र में वानिकी गतिविधियों द्वारा संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पौध रोपण कराया जाये तथा विद्यालय स्तर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पौध के महत्व के बारे में जानकारी दी जाये तथा गंगा हरीतिमा अभियान के अन्तर्गत पौध रोपण, नदी जल संरक्षण, गंगा आरती,निजी भूमि वृक्षारोपण, निजी पौधषालाओं की स्थापना प्रचार-प्रसार गोष्ठी का आयोजन एवं छात्रों, संस्थाओं के द्वारा अधिक से अधिक पौधों का रोपण कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें।उन्होने कहा है कि मुख्यमंत्री सामुदायिक वृक्ष योजना के अन्तर्गत वृक्षारोपण कराया जाना है जिसके लिए प्रत्येक विद्यालय द्वारा वृक्षारोपण की पूर्ण तैयारी अभी से कर ली जायें और इस हेतु भूमि का चिन्हाकन करते हुए मृदा कार्य, गड्ढे खुदवाना आदि कार्य पूर्ण कर लिए जाने तथा निकटवर्ती नर्सरी से संपर्क कर वृक्षों की व्यवस्था सुनिष्चित कर ली जाये तथा विद्यालयों में गठित इको क्लब का पूर्ण सहयोग लिया जाये और जिन विद्यालयों मे इको क्लब का गठन नही हुआ है वे प्रधानाचार्य तत्काल अपने विद्यालय में इको क्लब का गठन करके वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता सुनिष्चित कराये ताकि षिासन एवं विभाग द्वारा तिथि निर्धारित होने पर उसी दिन वृक्षारोपण कार्य पूर्ण किया जा सकें।जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यो को निर्देषित किया है कि विद्यालय के प्रत्येक छात्र, छात्रा तथा प्रत्येक षिक्षक, कर्मचारी को एक-एक वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्यालय की कुल संख्या के अनुसार गड्ढे खुदवाना एवं निकटवर्ती नर्सरी से वृक्षों की व्यवस्था कर लें।

No comments:
Post a Comment