जालौन: आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर तहसील कोंच में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हाजी मुहम्मद अहमद के नेतृत्व में श्रीमान उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी को सौपा गया ज्ञापन में कहा गया कि विगत 4 वर्षों व विगत 1 वर्ष से जबसे देश व प्रदेश में भा०ज०पा० की सरकार बनी है। तब से आज तक आम आदमी अपनी मूलभूत समस्याओं से दो चार हो रहा है।शहर कांग्रेस कमेटी,कोंच द्वारा आसमान छूती महंगाई, भ्रष्टाचार, गेहूँ क्रय केंद्र पर अनियमिततायें, आमजनमानस की मूलभूत आवश्यकतायें सड़क-बिजली-पानी-शिक्षा व स्वास्थ्य भी ठीक से न मिल पाना, किसानों की लागत मूल्य का भी भुगतान न होना, बढ़ते हुए अपराध, अधिकारियों की निरंकुशता, किसानों की ऋणमाफी के प्रति सरकार की अनदेखी, किसानों को अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा न देना आदि विषयों पर आपका ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग करती है।
कि स्वतः संज्ञान लेते हुए उक्त समस्याओं का निराकरण करें इस मौके पर कोंच प्रभारी हाजी मुहम्मद अहमद, नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम,वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कौशिक एड.,प्रमोद शुक्ला,हाजी नसरुल्ला,अखिल वैध,रामकिशोर ललिया, पालिका प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, श्रीनारायण,कडू मामा, अजय बरार,गुड्डू अवस्ती, संदीप अग्रवाल,विशाल अहमद कैफ़ी, नवल जाटव,सुशील रजक सभासद,नूर मुहम्मद,हलीम खान,अजाद खान,कप्तान यादव,अरविन्द,मंगल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, कल्लू लोई वाले,समसुद्दीन सभासद, दंगल यादव सभासद, अनिल पटेरिया सभासद, धर्मेन्द्र गोस्वामी,लालप्रताप सिंह,हाजी यासीन,रशीद महाते,रवि गौतम,रामबिहारी मिश्रा, नीतू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment