सुप्रीम कोर्ट:श्रीदेवी के मामले में दखल नहीं दे सकते घटना की जांच भारत और दुबई के अधिकारी पहले ही कर चुके… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

सुप्रीम कोर्ट:श्रीदेवी के मामले में दखल नहीं दे सकते घटना की जांच भारत और दुबई के अधिकारी पहले ही कर चुके…

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं दे सकते क्योंकि इस घटना की जांच भारत और दुबई के अधिकारी पहले ही कर चुके हैं। इससे पहले भी श्रीदेवी की मौत से जुड़ी दो याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया था। श्रीदेवी की मौत की जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। ये याचिका फिल्म मेकर सुनील की ओर से दायर की गई थी। सुनील का आरोप है कि श्रीदेवी की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी इसलिए यह याचिका लगाई गई थी।

सुनील सिंह ने मार्च में श्रीदेवी की मौत का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।

उनका कहना था कि 24 फरवरी को जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वे भी दुबई में थे। श्रीदेवी की मौत के बाद सुनील ने दावा किया था कि होटल स्टाफ द्वारा उनको जो जानकारी दी गई थी वह मीडिया में दिए गए परिवार के बयान से काफी अलग थी। इसलिए शक के आधार पर उन्होंने जांच के लिए याचिका लगाई।

सुनील ने श्रीदेवी की मौत को रहस्यमयी बताया था और कहा कि इसकी जांच राष्ट्र हित में होनी चाहिए क्योंकि वे एक पद्मश्री से सम्मानित हस्ती थीं। सुनील ने भारत और यूएई के बीच जांच अनुबंध का हवाला देते हुए इसकी जांच की मांग की थी और ऑनलाइन पिटिशन कैंपेन भी चलाया था।

श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के जुमेराह अमीरात टॉवर होटल में हुई थी। वे अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ पहुंची थीं।

रात 11 बजे श्रीदेवी अचानक होटल के बाथरूम में गिर गईं। इसके बाद उन्हें वहीं के राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी डेड बॉडी को फोरेंसिक एक्सपर्ट को सौंपा गया

दुबई पुलिस की दो दिन जांच के बाद यह पाया गया कि श्रीदेवी नशे की हालत में बाथटब में डूब गई थीं और उनकी मौत हो गई थी।

दुबई हादसे के बाद श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने भी उनकी मौत को संदिग्ध बताया था। रेड्‌डी ने एक तेलुगु न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था बेशक वे हम सबके सामने मुस्कुराती रहती थीं लेकिन अंदर से बहुत तकलीफ में थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि श्रीदेवी अपने अंदर बहुत सारा दर्द लेकर इस दुनिया से गई हैं। बोनी कपूर ने काफी पैसा फिल्मों में लगाया था लेकिन उनकों इसमें काफी मुकसान उठाना पड़ा था।

बकॉल रेड्डी श्रीदेवी के परिवार के आर्थ‍िक हालात अच्छे नहीं थे। इतने दर्द में जाने के बाद उनको मरने के बाद भी शांति नहीं मिल सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad