मेरठ: कचेहरी परिसर में नाबालिग पर तेजाब फेंकने का प्रयास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

मेरठ: कचेहरी परिसर में नाबालिग पर तेजाब फेंकने का प्रयास


मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़की पर कचेहरी परिसर में तेजाब फेंकने का प्रयास किया गया। तेजाब फेंकने का आरोप पीड़िता के ताऊ पर लग रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसके ताऊ ने तेजाब फेकने का प्रयास किया लेकिन वह इस घटना में बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि तेज़ाब की बोतल टूटकर जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि ताऊ और उसकी भतीजी के बीच काफी दिनों से परिवाहिक विवाद चल रहा है। आरोपी कई बार पीड़िता को तेजाब डालने की धमकी दे चुका है। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मेरठ एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बयान देते हुए कहा कि मामले की जांच कर आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है।

मेरठ: नशे में धुत युवक ने हाईवे पर खुद को लगाई आग
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नशेड़ी युवक ने हाइवे पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग लपटों से घिरा युवक चीखते हुए मार्केट की तरफ भगा तो लोग इस नज़ारे को देखकर दंग रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक पर पानी और दूध डालकर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस जाँच कर रही है। ये घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में चौहान मार्केट के सामने हाईवे की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad