उत्तर भारत में फिर तेज आंधी की आशंका, अलर्ट जारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

उत्तर भारत में फिर तेज आंधी की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आंशका जताई है कि बुधवार को भी रात तक उत्तर भारत में फिर तेज आंधी आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने आज तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। आशंका के अनुसार रोहतक, पानीपत, अलवर, बागपत, मेरठ और अलीगढ़ के इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है।

जानकारी मिल रही है कि तेज हवाओं की रफ्तार रविवार के जितनी नहीं होगी। विभाग का कहना है कि इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में कहा गया है कि कुछ इलाके में एक बार फिर धूल भरी आंधी और बारिश आ सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad