हरदोई-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल समर कैंप,बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

हरदोई-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल समर कैंप,बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ

हरदोई 16मई -मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण व पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया तथा नर्सरी केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा 1 मिनट की मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खूब मनोरंजन किया गया। समर कैंप के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 1 सैकड़ा से अधिक बच्चों ने भाग लेकर जल संरक्षण करने का संदेश दिया। इसके अलावा लगभग  डेढ़ सैकड़ा बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण बचाव का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जल संरक्षण के लिए रंगों के द्वारा अपने भावों को व्यक्त करते हुए यश गुप्ता प्रथम रहे ,अंकिता रावत व तानिया क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता के द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के उपायों को दर्शाते हुए प्रथम स्थान पर आकांशा देवी दूसरे स्थान पर, अंशु गुप्ता  तीसरे स्थान पर रहे। 1 मिनट की मनोरंजक प्रतियोगिताओं में टॉफी पैकिंग में गुनगुन कुशवाहा, गुब्बारा फुलाओ में आस्था गुप्ता व छोटी बनाओ में अभिषेक कुमार ने बाजी मारी ।सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी व  भूमिका सिंह की देखरेख में संपन्न हुई । निर्णायक मंडल में अंजली सिंह, रुपाली गुप्ता ,मानसी दीक्षित अंजली श्रीवास्तव मनसा देवी मौजूद रहे संचालन बीना गुप्ता ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad