
आवारा कुत्तों के हमले से नीलगाय की मौत,कस्बा पिहानी में कुत्तों के झुंड का शिकार बना नीलगाय
हरदोई-आज कस्बा पिहानी के मोहल्ला मुरीदखानी अम्बेडकर नगर में सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज के पास खेतों में ०८-१० आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय को घेर कर शिकार बनाकर मार डाला।इंटर कॉलेज के प्रबंधक सर्वेश जनसेवा से जब मृत पड़ी नीलगाय की सूचना स्थानीय संवाददाताओं को दी। संवाद में उन्होंने बताया कि आज सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकले तो सर्वेश और मनोज दोनों भाईयों नेहमलावर आठ दस कुत्तों के झुंड को अकेले नीलगाय को नोच खसोटकर मारते देखा।इस घटनाक्रम में आवारा कुत्तों के द्वारा पशुक्रूरता देखकर उन्होंने दयाभाव से नीलगाय को बचाने के लिए कुत्तों को भगाने का जैसे ही प्रयास किया तो उन अजीब प्रजाति के आवारा कुत्तों ने उनको भी दौड़ा लिया।यह घटना उनके कालेज व घर के बिल्कुल करीब खेतों में हो रही थी। इसलिए वे भागकर अपने घर में आए और मोहल्ले के कई अन्य लोगों को साथ लेकर कुत्तों को ललकार कर भगा दिया।इसके बाद घायल नीलगाय के उपचार हेतु उन्होंने मवेशी अस्पताल से तुरंत चिकित्सक को बुलाकर दिखाया मगर आवारा कुत्तों के द्वारा नीलगाय को काफी हद तक गम्भीर जख्म होने से उनके अथक प्रयासों के बावजूद भी नीलगाय नहीं बच सका।सर्वेश जनसेवा ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि आवारा कुत्तों के हमले में नीलगाय के घिरे होने की सूचना उन्होंने स्थानीय कोतवाली में किसी आरक्षी पुलिस के मोबाइल पर दी थी तथा सामान्य वानिकी वन्य जीव संरक्षण प्रभाग रेंज पिहानी में फारेस्ट गार्ड बृजराज वर्मा को भी फोन से सूचित किया, मगर कोई घटनास्थल पर नहीं आया बल्कि बृजराज वर्मा ने सूचना जिले के उच्च अधिकारियों को देने की सलाह फोन पर दी।प्रतीत हो रहा है जनपद सीतापुर में कुत्तों का कहर इंसानों और बच्चों की जान लेकर जनपद हरदोई से पिहानी में भी कहर बरपाने लगा है।आज इन कुत्तों का कहर जानवरों पर तो आने वाले पल और कल में यहां पर भी इंसानों और बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है क्यों कि शिकारी किस्म के ये आवारा कुत्ते नीलगाय को मारकर छोड़ने के बाद से वहां पर यूं ही नए शिकार की फिराक में घूमते देखे जा रहे हैं।जैसे ही इनका हाजमा पुराने शिकार को पचाकर नई खुराक के लिए भूख लगने लगेगी, वे किसी पर भी हमलावर होकर कहर ढा सकते हैं।इसलिए शासन- प्रशासन को अलर्ट जारी कर इसकी रोकथाम के बेहतर इंतजाम करने चाहिए।वरना कहीं सीतापुर के खैराबाद,मानपुर और जनपद हरदोई जैसे कुत्तों की करतूतों की पुनरावृत्ति का कहर पिहानी क्षेत्र में न फैल जाए।

No comments:
Post a Comment