पिहानी-शांतिपूर्ण तरीके से पालिका बोर्ड की बैठक संपन्न | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

पिहानी-शांतिपूर्ण तरीके से पालिका बोर्ड की बैठक संपन्न

बाद बैठक वनारस ब्रिज निर्माण कांड दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
पिहानी हरदोई16मई -आज नगर पालिका परिषद पिहानी जनपद हरदोई में अधिशासी अधिकारी पीएन दीक्षित व पालिका अध्यक्ष डॉ मोहम्मद साजिद अंसारी चेयरमैन की अध्यक्षता में पालिका कार्यालय बैठक सभागार में बोर्ड की दूसरी बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में पूर्व प्रस्तावित नगर विकास कार्यों को जल्द सम्पन्न कराने की सर्वसहमति जताई गई तथा नगर में बिगडी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर धर्म स्वराज योजना के तहत १०० नलों की सूची जल निगम को प्रेषित किए जाने के बाद अब जल्दी ही कार्य आरम्भ होने की बात अधिशासी अधिकारी के द्वारा बताई गई।विगत माह में पालिका अध्यक्ष ने मक्का मदीना मुनव्वर के सफर में उमरा की हालत में नगर और नगरवासियों व मुल्क के अमनो अमान की दुआएं मांगी। बैठक में इस बात की जमकर सराहना की गई।बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के द्वारा गिनाई जा रही निज समस्याओं पर जोर देते हुए यह ऐलान आम किया कि मुझे अपने से ज्यादा अपने नगर और नगरवासियों की चिंता है।हर वो समस्या जिसका समाधान करने में हम सक्षम हैं बहुत जल्दी ही हम सबकी समस्या सबका समाधान करेंगे।उनका कथन है कि जब हमारा नगर अमन चैन में होगा तो धीरे-धीरे जनपद तक इस माहौल का असर पहुंचेगा जिसका असर शनै:शनै: मुल्क में भी पहुंचकर अमन चैन का पैगाम देगा।यूं तो पालिका प्रशासन के निर्देश समूचे कस्बे में एक जैसे हैं मगर कल से शुरू हो रहे रमजान पाक के महीने में मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में पेयजलापूर्ति व नगरीय प्रकाश व्यवस्था पर यह निर्देश विशेष महत्व देने पर सहमति जताई गई है।पालिका एजेंडे में ०१ मार्च २०१८ तक विकास कार्यों के उपरांत विभिन्न मदों से खर्च हुई राजस्व धनराशि के बाद शेष रकम ०१ करोड़ ५७ लाख ९३हजार १६९ रुपए बचत दिखाई गई है तथा ०१ मार्च २०१८ के बाद अप्रैल माह तक विभिन्न मदों से प्राप्त धनराशि आय के रूप में कुल ०२ करोड़ ४१ लाख ४४हजार ६९७ रुपए दर्शाकर ०३ करोड़ ९९ लाख ३७ हजार ८६६ रुपए के सापेक्ष मार्च से अप्रैल तक व्यय धनराशि रुपए ०१ करोड़ ८९ लाख ८३ हजार २८४ मात्र के बाद कुल रुपए ०२ करोड़ ०९ लाख ५४ हजार ५८२ रुपए की बचत दिखाई गई है।पालिका बोर्ड बैठक के बाद अंत में वनारस ब्रिज निर्माण कांड पर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी एवं सभी सम्मानित सभासदों एवं मीडिया कर्मियों ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उस अप्रिय घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad