
कछौना हरदोई16मई -कोतवाली कछौना पुलिस टप्पेबाजी की घटना पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है जिसके चलते आए दिन क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है l बुधवार को फिर से एक ग्रामीण के साथ दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया l जब वह कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट स्थित केनरा बैंक से ₹65000 निकालकर किराना की दुकान पर अपनी गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए आया हुआ था l दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी की घटना ने पुलिस प्रशासन को हिला दिया l पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया lपीड़ित नंदकिशोर मौर्य की तहरीर पर कोतवाली कछौना में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध संख्या 159/18 के अंतर्गत धारा 156 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है l फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है l

No comments:
Post a Comment