
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद शनिवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे। 23 अप्रैल को भी न्यूज चैनल और एजेंसियों ने ओपिनियन पोल जारी किए थे। ज्यादातर में त्रिशंकु विधानसभा आने की बात सामने आई। भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्टर और जेडीएस के किंगमेकर होने का दावा था। इस पोल के मुताबिक, भाजपा को औसतन 87, कांग्रेस को 100 और जेडीएस को 40 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि राज्य की 224 सीटों के नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 122 सीटें मिली थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment