
हरदोई।10मई उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कुत्तों के हमलो से हुई कई बच्चों की मौत के बाद लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में पड़ोसी जिले हरदोई में कुत्तो के आतंक की चर्चा भी हो रही है। जहां कुत्तो के झुंड द्वारा नवजात को नोच-नोच खा लिया गया। जैसे ही लोगो ने यह दृश्य देखा उन्होने किसी तरह कुत्तो को वहां से भगाया, और पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मोहल्ले में सभी लोगों से इस नवजात शिशु के बारे में जानकारी की गई लेकिन किसी ने भी इस नवजात शिशु के बारे में जानकारी ना होने के बारे में कहा इसलिए मोहल्ले वालों का कहना है कि कटियार नर्सिंग होम से कई बार मरे हुए नवजात शिशुओं को इधर फेंका गया है हो ना हो यह भी नवजात शिशु नर्सिंग होम की लापरवाही का नतीजा हो जिसको आज सुबह आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया जब पुलिस वालों ने नर्सिंग होम में इस बात की जानकारी कि तो कटियार नर्सिंग होम वालों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया सवाल यह उठता है कुत्तों द्वारा शिकार हुए नवजात शिशु मोहल्ले का ना होकर किसका है जिसको तनिक भी दया ना आए जिसने पैदा होते ही उस को कुत्ते का निवाला बना दिया पुलिस जांच कर रही है बचे हुए अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है पोस्टमार्टम में यह सिद्ध होगा कि आवारा कुत्तों द्वारा निवाला बनाया गया इस बात को नकारा नही जा सकता कि नवजात को जीवित या मृत अवस्था में कुत्ते खींचकर लाये होंगे। इसी को देखते हुए पुलिस पता लगाने का प्रयास किया की कुत्तों के हाथ यह नवजात शिशु कैसे लगा। लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी फिलहाल पुलिस नवजात शिशु का पोस्टमार्टम करा कर पता लगाने में जुटी हैं की नवजात शिशु मरा हुआ कुत्तों को मिला या जिंदा/-

No comments:
Post a Comment