Published at :10th May, 2018, 8:35 PM
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। प्रातःकाल ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री एवम् युवा शक्ति कार्यक्रम नगर संयोजक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने प्रभात फेरी निकाली और भारत टैन्ट हाउस पर युवाओ की एक अतिआवश्यक बैठक की गयी। जिसमें 11 मई को शाहजहाँपुर में होने वाले युवाशक्ति कार्यक्रम के आवाहन में जाने को लेकर निर्देशित किया गया। 11 मई को वैज्ञानिक रहे होमी जहाँगीर भाभा ने भारत में प्रथम परमाणु परिक्षण पोखरण में कराया था, और इसी दिन भारत परमाणु शक्ति बना था। कार्यक्रम का सयोजन अंकित गुप्ता ने किया व कार्यक्रम प्रभारी गौरव प्रताप राघव व विश्वास गुप्ता तथा कार्यक्रम सहप्रभारी गोपाल चंद्र गुप्ता रहे। इस दौरान भारत गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता,वीरेंद्र द्विवेदी, राहुल गुप्ता, विजय गुप्ता व तमाम कार्यकर्तागढ़ उपस्थिति रहे।
No comments:
Post a Comment