हरदोई-आप और हम चेतना मंच की मेहनत रंग लाई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

हरदोई-आप और हम चेतना मंच की मेहनत रंग लाई

मधुर और जिलाधिकारी ने कर्नल हर्ष उदय सिंह की प्रतिमा को लगाने की दी जगह
हरदोई -10मैंआप और हम चेतना मंच द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार जिलाधिकारी पुलकित खरे और पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने अशोक चक्र सम्मानित कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा को लगाए जाने की जगह देकर पूरी कर दी। मधुर व जिलाधिकारी को इस हेतु आप और हम मंच ने आभार जताया है।हरदोई जनपद के जनप्रिय जिलाधिकारी पुलकित खरे व नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ने मंच की चिरप्रतीक्षित मांग पर अशोक चक्र से सम्मानित हरदोई के गौरव नीर गांव के निवासी कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने नव निर्मित पार्क में स्वीकृति प्रदान कर दी है।अमर शहीद की प्रतिमा उनके जन्मदिन 1 जुलाई को लगाई जानी है।जिलाधिकारी महोदय के इस निर्णय की पूरे जनपद में सराहना हो रही है।साथ ही मंच के उपाध्यक्ष ,हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्र का भी विशेष आभार जताया  है जिन्होंने मूर्ति स्थापना हेतु जून 2015 से अनवरत आप और हम चेतना मंच के साथ संघर्ष किया था। आप और हम चेतना मंच के अध्यक्ष ठाकुर सर्वाधार सिंह और संयोजक कमलेश पाठक ने जिलाधिकारी व मधुर मिश्रा के प्रति खुशी जाहिर कर आभार जताया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad