कप्तान साहब! अपराधी के आतंक से बचाइये | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

कप्तान साहब! अपराधी के आतंक से बचाइये

बदमाश खेतों और बागों मे आग लगाकर करता है नुकसान
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। हरसीपुर गांव के एक शातिर अपराधी के आतंक से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। वह आये दिन लोगों को अपमानित कर खेतों और बागों मे आग लगाकर नुकसान पहुंचा रहा है। सूचना दिये जाने के बाद भी पुलिस उसके आतंक पर रोक नहीं लगा पा रही है। हरसीपुर गांव के रिटायर्ड शिक्षक जयसिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा है कि गांव का शातिर अपराधी कृष्णपाल पुत्र भँवरपाल सिंह ने उसे बेबजह गालियां दीं। वह बचकर जब घर चला गया,तब उसने घर फूंक देने की नियत से पड़ोस के बाग मे आग लगा दी। जिससे हजारों रूपये के पेंड़ जल गये। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर उसका घर जलने से बचाया। गांव के ही ओमपाल सिंह ने बताया कि इसी अपराधी कृष्णपाल ने दो दिन पहले उसके भी बाग मे दिन दहाड़े आग लगाकर हजारों रूपये के हरे भरे पेंड़ जलकार नष्ट कर दिये। गांव के राजेश्वर के साथ भी इसी अपराधी ने मारपीट कर घर फूंक देने की धमकी दी है।गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षक जंगबहादुर सिंह, केशव कुमार,अतुल कुमार,माखन,नन्हीं देवी आदि ने बताया कि अपराधी कृष्णपाल शराब और गांजा पीने का आदी है। बीते दिवस उसने गांव की मढी (शिवमंदिर) पर महंत ऊधौदास के आवास मे तोड़ फोड़ कर उन्हें मारपीट कर भगा दिया। बाद मे मढी मे रखे पांच कुन्टल गेहूं और तीन कुन्टल सरसों बेंच दी।पड़ोसी गांव मिलकिया के दलित चेतराम ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा है कि मंगलवार को कृष्णपाल ने उसके बाग मे आग लगा दी। जिससे दो आम,एक गूलर तथा ८-१० यूक्लिेप्टिस के पेंड़ जल गये हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस सम्बंध मे थाने के एसआई संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि हरसीपुर गांव के कृष्णपाल पुत्र भँवरपाल के विरूद्ध धारा १४७,३०८,५०४,५०६ व ३२४ आईपीसी के तहत अपराध दर्ज हैं। बर्ष २०१२ मे उसके विरूद्ध सीआरपीसी की धारा ११०जी की भी कार्रवाई की गयी थी। पुलिस उसकी तलाश मे है। उसे गिरफतार कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad