
कारण बताओ नोटिस जारी,अवर अभियंता के विरूद्व कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गयाः- जिलाधिकारी
निर्माण एवं मरम्मत कार्यो में रू0-405000.00 की शासकीय क्षति पायी गयीः- पुलकित
हरदोई।10मई जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है।कि मा0 उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ में दायर रिट याचिका नरेश पाल बनाम उ0प्र0 सरकार के पारित आदेष द्वारा याचिका निस्तारित करते हुए याची के प्रत्यावेदन का निस्तारण करने के निर्देष दिये गये थे। उन्होने बताया कि याची नरेशपाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम शिवपुरी,ग्राम पंचायत पुरवाबाजीराव ब्लाक कोथावां के शिकायती पत्र के क्रम में अधिषासी अभियंता नलकूप खण्ड एवं सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की टीम गठित कर पूर्व प्रधान उजागर लाल के विरूद्व जांच कराई गयी।जांच आख्या में शिकायतकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत का राज्य वित्त योजनान्र्तगत बैंक में खुले खाते का एकाउन्ट स्टेटमेंट प्रस्तुत किया गया। इस एकाउन्ट स्टेटमेंट में 01.01.2013 को रू0562382.00 उपलब्ध थे तथा साल 2013 से सितम्बर 2015 तक कुल 232744.00रू0 ग्राम पंचायत को उपलब्ध हुए और इस प्रकार ग्राम पंचायत के खाते में कुल 2889822.00रू0 की धनराषि योजना में उपलब्ध थी। ग्राम पंचायत अधिकारी शिवपुरी द्वारा कार्यो के सापेक्ष आगणन लागत माप-पुस्तिका के अनुसार लागत,कैश बुक केअनुसार वास्तविक व्यय लागत संबंधी प्रमाण प्रपत्र में 2603730.00रू0 का व्यय कार्यवार दिखाया गया,इसके अतिरिक्त 286000.00रू0 का भुगतान अन्य मदों में किया गया अनुमानित है। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कार्यवार में दर्षाये गये भुगतान में 260373.00रू0 के कार्यो की जांच की गयी, जिसमें 08निर्माण कार्यो में पाया गया कि ग्राम पंचायत में एम0बी0 में आंकलित की गयी धनराशि से वास्तव में किये गये भुगतान में 2.45 लाख रू0 अधिक किया गया है। तथा इन कार्यो की स्थल पर गयी माप और एम0बी की माप में अन्तर पाये जाने के कारण रूपया- 1.45 लाख का अधिक भुगतान आहरित किया गया है।तथा स्पष्ट है कि इन 08 कार्यो के सापेक्ष रू0 3.90 लाख का अधिक भुगतान हुआ है।इसके अतिरिक्त हैण्डपंपों की मरम्मत एवं कुओं की मरम्मत पर भुगतान की षिकायत की जांच में कैष बुक के अनुसार दर्शायें गये व्यय विवरण में हैण्डपंप मरम्मत में रू0 321383.00, ह्यूप पाइप क्रय पर रू0 122766.00 तथा कुओंं की चैकी निर्माण पर 20000.00रू0 भुगतान दर्शाया गया है।उक्त मरम्मत के कार्य जो विगत ग्राम पंचायत के कार्यकाल के दौेरान कराये गये, कैष बुक में 15000.00 अवशेष दिखाया गया है जिसकी वसूली की संस्तुति की गयी है।जिलाधिकारी ने बताया कि 08 निर्माण कार्यो में एम0बी0 से अधिक भुगतान एवं वास्तविक कार्य से अधिक मापन से कुल रू0 3.90 लाख एवं नकद अवषेष की धनराषि रू0 15000.00 कुल धनराषि 405000.00रूपये की शासकीय क्षति पायी गयी है जिसके लिए पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पुरवाबाजीराव उजागर लाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। तथा अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा के विरूद्व कार्यवाही हेतु अधिषासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्तत्रण प्रखण्ड हरदोई को पत्र लिखा गया है।

No comments:
Post a Comment