शाहबाद-40वर्षीय महिला का शव मिला गन्ने के खेत मे मिला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

शाहबाद-40वर्षीय महिला का शव मिला गन्ने के खेत मे मिला

 
शाहबाद।हरदोई 10मई  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगापुर के पास गन्ने के खेत में एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई गांव के ही एक व्यक्ति ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाआगापुर के रामअवतार पुत्र केसरी ने गुरुवार को सुबह कोतवाली आकर पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव के पास गन्ने के खेत में एक क्षत-विक्षत हालत में 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा है महिला के कपड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन आगापुर पहुंची और गन्ने के खेत में गई और महिला के शव के बारे में लोगों से काफी पूछताछ की परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी महिला के शरीर पर काला दुपट्टा  नीले रंग के सलवार सूट कपड़े पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया महिला के शव मिलने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad