
वृद्ध रिटायर्ड अध्यापक व युवती पर हुई मारपीट व छेड़ खानी की वारदात
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने संज्ञान लेकर पिहानी एसओ को दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
हरदोई-10मई पिहानी थाना क्षेत्र में नशेड़ी मनचले युवक द्वारा रिटायर्ड वृद्ध अध्यापक एवं उसकी वृद्धा पत्नी तथा युवती को मारने पीटने वाला छेड़खानी अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है पीड़ित द्वारा यशो पिहानी के पास जाने पर पीड़िता को सहायता ना देकर टालमटोल करते रहे पीड़िता द्वारा SP को फोन कर घटना की जानकारी दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने पिहानी S4 को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाने के आदेश दिए हैं पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि कस्बा पिहानी मोहल्ला मिश्राना निवासी एक रिटायर अध्यापक डीसी गुप्ता अर्से से पैरालाइसिस रोग्रस्त हैं।संयोग वश इनके एक भी पुत्र नहीं है बल्कि पुत्रियां हैं जोकि विवाहित हैं।इसलिए जीवन की अंतिम अवस्था में वे अपनी वृद्ध पत्नी के साथ सुख-दुख के हर पल बिता रहे हैं।मकान में खाली पड़े कमरे को उन्होंने अपना खर्चा चलाने के लिए एक एनम ग्राम राभा निवासी युवती को बतौर किरायेदार काफी समय से कमरा किराए पर दे रख रखा है।विगत दिनांक 8 मई को रात में मोहल्ले के ही दबंग लफंगे नशेड़ी मनचले शोहदे आजाद पुत्र मुनेश्वर ने उनके दरवाजे को खटखटाया और जैसे ही दरवाजा खुला कि उक्त गुंडा प्रवृत्ति का नवयुवक अभद्र भाषा शैली का उपयोग करते हुए जानबूझकर उनके घर के अंदर घुस गया और किराएदार युवती के साथ बदनियती से छेड़छाड़ करने लगा।विरोध जताने पर महिला व वृद्ध अध्यापक को मारा पीटा व जाति सूचक गालियां देते हुए महिला उत्पीड़न किया गया।वहीं आस पास किसी जागरण जगराता के कारण मोहल्लेवासियों को रात में जानकारी देर में हो सकी।इस पर अगले दिन सुबह बुधवार को युवक के खिलाफ तहरीर स्थानीय कोतवाली पिहानी में देने गए, पीड़ितों ने आपबीती कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला को सुनाकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।मगर सुबह से दोपहर तक सुनवाई न होने पर पीड़िता ने फोन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरदोई को आपबीती घटना से लेकर पिहानी कोतवाली पुलिस को शिकायत करने पर उनकी अपंग कार्यशैली व व्यवहार की सूचना दी तो एसपी हरदोई के कहने पर उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध सिर्फ मामूली धाराओं में एनसीआर लिखने की सूचना देकर मामले को ठंडा करने की जुगत भिड़ाई जा रही है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई सत्तापक्ष के लोगों के द्वारा दबाव में है और पुलिस को प्रभाव में लेकर मामले पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की जुगत भिड़ाई जा रही है।सूत्रों से मिल रही खबर है कि नगर के एक दो छुटभैय्ये नेता सत्ता के नशे में चूर होकर पुलिस के साथ सांठगांठ कर षड्यंत्र रचकर न्याय अन्याय की बात भूल गए हैं। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही किए जाने के आदेश पारित किए हैं।

No comments:
Post a Comment