
सपा प्रवक्ता जीतू वर्मा द्वारा नरेश अग्रवाल को दलबदलू, दगाबाज, राजनीतिक हत्या में नेताजी मददगार, चौकीदार कहे जाने पर भड़के नरेश समर्थक
हरदोई।10मई स्थानीय गेस्ट हाउस में नरेश अग्रवाल समर्थक सुख सागर मिश्रा मधुर व पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश शुक्ला द्वारा आहूत प्रेस वार्ता में सपा प्रदेश प्रवक्ता जीतेंद्र वर्मा द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में चेताया है कि यदि राष्ट्रीय नेता नरेश अग्रवाल पर अनर्गल आरोप लगाए जाएंगे तो नरेश समर्थक उन पर बड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रेस वार्ता करते हुए मधुर व राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के प्रति एक शब्द कहा, तो ईट से ईट बजा देंगे, जिस पार्टी कार्यालय में बैठकर वार्ता करते है। उस कार्यालय का निर्माण सुंदरीकरण पूर्व सांसद के द्वारा कराया गया, उस पर लाखों रुपया किराया बाकी था, जिसे जमा कराया गया। सपा के लोगों नरेश अगवाल राष्ट्रीय नेता है राज्यसभा कार्यकाल के दौरान राज्यसभा संसद में उन्होंने समाजवादी पार्टी की पैरवी बहुत मजबूती के साथ की है। समाजवादी पार्टी को बचाने एवं साइकिल चुनाव चिन्ह दिलाने में एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। अगर नरेश अगवाल न होते तो सपा का नामो निशान मिट जाता, इतना सब करने के बाद समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा का टिकट काट दिया। यह समाजवादी पार्टी के नेताओं की गद्दारी नहीं तो क्या है? पीठ में छुरा तो अखिलेश यादव पर समाजवादी पार्टी ने मारा है। अखिलेश यादव जो अपने पिता के नहीं हुए तो किसी और के क्या होंगे। अगर समाजवादी पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने कोई कदम उठाया तो परिणाम भयंकर होंगे। नरेश अग्रवाल को नसीहत देने वाले अपनी औकात में रहे। सीमा और मर्यादाओं का उल्लंघन ना करें। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अमित बाजपेई, अमित त्रिवेदी रानू, अंकित अवस्थी आदि भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment