पुलिस ने बिना जांच, दो सगे भाई व चाचा को प्रेमी की हत्या के शक में भेज दिया जेल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

पुलिस ने बिना जांच, दो सगे भाई व चाचा को प्रेमी की हत्या के शक में भेज दिया जेल

लखनऊ। काकोरी के भलिया गांव में बीते बुधवार को मोटर मकैनिक सुधीर रावत की मिली लाश के बाद मृतक की मां केतकी ने सुधीर की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस बिना जांच पड़ताल किये ही प्रेमिका के 2 भाइयों शकील व सुहैल सहित चाचा हबीब को पुलिस ने जेल भेज कर अपनी ज़िम्मेदारी की इतिश्री कर ली है। तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद भी पुलिस यह नहीं पता कर सकी है कि हत्या कब, कैसे और किन किन लोगों ने मिलकर किस जगह पर की थी। पुलिस हत्या में इस्तेमाल उन हथियारों को भी बरामद नहीं कर पाई है। जिनसे कर मृतक सुधीर के शरीर पर चोट पहुंचाई गई थी।
1- मृतक की प्रेमिका का यह दावा है कि उसके परिजनों को रंजिशन उसके परिवार को फंसाया गया है। मृतक सुधीर गांव की ही एक और शादीशुदा महिला के चंगुल में पिछले 11 महीने से फसा था वह महिला लगातार सुधीर पर संबंध बनाने का दबाव बना रही थी। एक वैवाहिक समारोह में उस महिला ने सुधीर को मरवा डालने की भी धमकी दी थी।
2- प्रेमिका व उसके परिजनों का दावा है कि सुधीर की लाश के पास जो हेयर बैंड, क्लिप मिली थी उस तरह की हेयर बैंड, क्लिप वही महिला व उसकी बेटी लगाती है।
3- दावा है की हत्या के बाद से गांव की वह महिला व उसके परिवार का कोई सदस्य लाश के पास नहीं गया था ।और वह महिला उसी दिन से गांव में नहीं है,जबकि जेल भेजे गए लोग गांव छोड़ कर नहीं भागे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad