स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर एवं आरओ का हुआ लोकार्पण | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर एवं आरओ का हुआ लोकार्पण

शाहजहाँपुर। जिला कोर्ट परिसर स्थित एडीआर भवन में जिला न्यायाधीश श्रीमती प्रेमकला सिंह द्वारा जनमानस को स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर एवं आरओ का लोकार्पण कर जनामनस को समर्पित किया। इस अवसर पर न्यायाधीश महोदया ने एडिसन सेन्टर में एलईडी का भी लोकार्पण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कार्यालय कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों की सफाई सही ढंग से होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि वाटर कूलर एवं आर0ओ0 लग जाने से स्वच्छ पेयजल हेतु अब इधर-उधर भटकने की आवष्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर उपस्थित श्री सुधीर कुमार, अपर जिला जज प्रमोद कुमार द्वितीय, अपर जिला जज अनिल कुमार पाण्डेय, अपर जिला जज श्री एहसान उल्ला खाॅ, अपर जिला जज, गोपाल उपाध्याय, अपर जिला जज सुश्री षिखा प्रधान, मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निर्मला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण व अफजल, सर्वेश कुमार, सगीर अहमद, गणेष दत्त जोषी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad