Published at :9th May, 2018, 9:00 PM
शाहजहांपुर। निगोही के एक गांव की लड़की ने बीजेपी के विधायक और उसके लड़के पर अपहरण के बाद बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला 2011 में एक लड़की ने आठ दिन तक बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पुलिस ने विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था मामला अब भी सीबी सी आई डी बरेली में चल रहा है । लंबे समय तक न्याय न मिलने पर पीड़िता ने विधायक की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यालय पर धरना भी दिया है । वहीँ आरोपी विधायक का कहना है कि सपा बाले हमें बदनाम करने के लिए साजिश कर रहे हैं मैं निर्दोष हूँ और जाँच चल रही है! जानकारी के अनुसार तिलहर विधान सभा से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा और उनके बड़े बेटे निगोही ब्लाक प्रमुख मनोज वर्मा पर उन्ही के क्षेत्र की एक लड़की ने अपहरण और रेप का मुकदमा 2011 में लिखाया था अभी तक पीड़िता को न्याय न मिलने के कारण अब पीड़ित लड़की धरने पर बैठ गई है और आत्मदाह की भी धमकी दी है । पीड़िता का कहना है कि विधायक और उसके बेटे मनोज दोनों ने मिलकर रास्ते से उसका अपहरण किया और बंधक बनाकर विधायक के बेटे ने उसके साथ बलात्कार किया । पीड़िता का कहना है कि चूँकि आरोपी बीजेपी का विधायक है इसलिए उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है ऐसे में उसने योगी से विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है । काफी लंबा समय बीतने के बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला इसलिए मजबूरन उसे धरने पर बैठना पड़ा।
बिगत सात मई को लड़की ने शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उसने विधायक और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही लड़की ने चेतावनी दी कि अगर दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह 11 मई को कलक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेगी। इस मामले में विधायक रोशनलाल वर्मा ने बुधवार को शहर के दुर्गा होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस की,आज विधायक ने अपना पक्ष रखने के लिए प्रेसवार्ता की उन्होंने कहा कि सपा के कुछ लोग पीड़िता के साथ मिलकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं वो निर्दोष हैं और मामला सीबीसी आई डी में चल रहा हैं । मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई और लड़की को प्रेस कांफ्रेंस में जाने से रोक लिया। इस पर लड़की ने सड़क पर ही धरना देना शुरू कर दिया। पुलिस से लड़की की काफी नोकझोंक हुई। पुलिस उसे घसीट कर ले जाने लगी, लेकिन तब तक मीडियाकर्मी पहुंच गए जिन्हें देख कर लड़की को छोड़ दिया। फिर काफी देर बाद लड़की अपने परिजनों के साथ चली गई ।
No comments:
Post a Comment