मिर्जापुर मे शराब की दुकानों पर मिल रही है बार जैसी सुबिधायें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 14 May 2018

मिर्जापुर मे शराब की दुकानों पर मिल रही है बार जैसी सुबिधायें

—ओवररेटिंग और पानी मिलाकर तीन के पांच पौआ बनाने की सेल्समैन को छूट
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कस्बे मे बहेरिया रोड पर स्थित देशी,अंग्रेजी शराब और बीयर शाप मे खुलेआम की जा रही ओवर रेटिंग से मदिरा प्रेमी परेशान हैं। बहीं आसपास के नागरिक शराब की दुकानों मे बार जैसी सुबिधायें दिये जाने से किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं। कस्बे मे चल रहीं मदिरा की इन दुकानों पर सरकार के नियम कानून लागू नहीं हैं। सुबह सात बजे ही खुल जाने वाली मदिरा की दुकानें शादी बारात के मौकों पर पूरी पूरी रात खुली रहती हंै। देर रात मे बिकने वाली शराब के रेट तो बढाये ही जाते हैं,बल्कि सैल्समैन की भाषा मे गंगाराम (पानी) मिलाकर तीन के पांच शराब के पौए बनाकर ग्राहकों की जेब काटी जा रही है। कस्बे की इन शराब की दुकानों पर पीने पिलाने की सुबिधा भी उपलब्ध है। जबकि सरकारी निर्देेशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की शराब दुकानों पर केबल शराब की बिक्री की जा सकती है,पीने की सुबिधा नहीं दी जा सकती है। आसपास के नागरिकों ने डीएम और जिला आबकारी अधिकारी से मिर्जापुर की शराब दुकानों पर की जा रही मनमानी पर शीघ्र रोक लगाये जाने की मांग की है। अन्यथा यहां किसी भी समय कोई बड़ी घटना हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad