लखनऊ। काकोरी इलाके के रहमान खेडा फार्म हाउस के पास बीती देर रात को हरदोर्इ से आ रही तेज रफ्तार आईटेन कार व लखनऊ से हरदोर्इ की ओर जा रही बोलेरो की आने सामने की टक्कर हो गई| टक्कर से जब तक घायल निकलते तब तक बोलेरो के पीछे से एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी| सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहा पर घायलो का प्राथमिक उपचार होने के बाद अपने घर चले गए |
काकोरी के रहमान खेड़ा के निकट हरदोई की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार आई टेन कार सवार संजय शुक्ला व बातु निवासी सहिलामऊ मलिहाबाद लखनऊ जा रहे थे| वही बोलेरो सवार कुछ व्यक्ति लखनऊ से हरदोई की ओर जा रहे थे|तभी रास्ते में काकोरी के रहमान खेड़ा फार्म हाउस के पास आईटेन कार व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई|टक्कर में जब तक घायल कुछ समझ पाते तब तक बोलेरो के पीछे से एक्सयूवी कार सवार मवाई कस्बा हरदोई निवासी सलमान लखनऊ से हरदोई जाते वक्त बोलके के पीछे से टक्कर मार दी सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आई टेन कार का चालक नशे में धुत्त था| वही एक्सयूवी सवार चालक बोलेरो से बचने को लेकर अनियंत्रित होकर टक्करा गया|
इस संबंध में काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल घर चले गए हैं| जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है|


No comments:
Post a Comment