मुंंबई से मिली हार के बाद पंजाब के कप्तान अश्विन ने कही ये बड़ी बात… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

मुंंबई से मिली हार के बाद पंजाब के कप्तान अश्विन ने कही ये बड़ी बात…

नई दिल्ली । ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (50) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (3/15) के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब को तीन रन से हरा दिया।

इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टॉस जीतकर पंजाब ने मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम लोकेश राहुल (94) की शानदार पारी के बावजूद पांच विकेट पर 183 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

हार के बाद पंजाब के कप्तान अश्विन ने कहा कि केएल राहुल और आरोन फिंच ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण था कि इस मैच को जीत नहीं सके। केएल ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह हमारे लिए अरब-डाॅलर का लड़का है। वह कुछ महीनों से भारतीय टीम के अंदर और बाहर रहे हैं इसलिए वह खुद के खेल को साबित कर रहे हैं और आज हमारे लिए उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।”

बुमराह के बारे में उन्होंने कहा जिस तरह जसप्रीत ने गेंदबाजी की वह काफी अच्छी थी। वास्तव में वह डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और आज भी उन्होंने उसी तरह का खेल दिखाया।”

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad