युवक की हत्या कर गोमती नदी में फेंकी गई लाश बरामद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

युवक की हत्या कर गोमती नदी में फेंकी गई लाश बरामद


लखनऊ। हत्या कर शव ठिकाने लगाने का अड्डा बन चुकी लखनऊ की गोमती नदी में गुरुवार दोपहर को एक युवक का शव उतरता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर महानगर कोतवाली प्रभारी विकस पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मल्लाहों को बुलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नाव के सहारे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शव करीब दो या तीन दिन पुराना है, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया और आसपास के थानों से गुमसुदगी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर के पीछे गोमती नदी में एक 35 वर्षीय की युवक की औंधे मुंह लाश पड़ी वहां मौजूद लोगों ने देखी। मृतक सफेद बनियान और अंडरवियर पहने दिखाई दे रहा था। सूचना पाकर मौके पर 12:45 बजे महानगर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ने मल्लाहों को मौके पर बुलाया। नाव के सहारे रस्सी में बांधकर मल्लाह शव को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लेकर बाहर आये। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करके शव को फेंका गया है। फ़िलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad