हरदोई-बढ़ते शहरीकरण के कारण शहरी क्षेत्र में ऐसे खुले मैदानों की संख्या घट गयी है-पुलकित खरे  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

हरदोई-बढ़ते शहरीकरण के कारण शहरी क्षेत्र में ऐसे खुले मैदानों की संख्या घट गयी है-पुलकित खरे 

परिवार, बच्चें, युवा एवं वृद्वजन सुरक्षित रूप से स्वच्छ वातावरण में मार्निग एवं ईवनिंग वाक अथवा व्यायाम कर सकें-खरे
हरदोई। 09 मई  जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्ततर महाविद्यालय, सीएसएन डिग्री कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, आरआर इण्टर कालेज, रफी अहमद किदवई इण्टर कालेज तथा राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान हरदोई को से कहा है कि युवाओं एवं छात्रोें के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तथा उनके खेलों के प्रति अभिरूचि जागृत करने के उद्वेष्य से यह आवश्यक है कि उरनके लिए अनुकूल वातावरण सृजन हो, और इसके लिए प्राथमिक एवं मूलभूत आवष्यकता खेल के मैदान की होती है।
उन्होने कहा है कि बढ़ते शहरीकरण के कारण शहरी क्षेत्र में ऐसे खुले मैदानों की संख्या घट गयी है जहां परिवार, बच्चें, युवा एवं वृद्वजन सुरक्षित रूप से स्वच्छ वातावरण में मार्निग एवं ईवनिंग वाक अथवा व्यायाम कर सकें। इस कारण अनेक लोगों को प्रदूषण के बीच यह गतिविधि करनी पड़ती है जिसमें दुर्घटना का खतरा बना रहता है।जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यो को निर्देष दिये है कि अपने कालेज के खेल के मैदान को दो पाली में प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से 09 बजे तक एवं द्वितीय पाली सायं 04 बजे से 07 बजे तक सार्वजनिक रूप से सुलभ करा दें तथा खेल मैदान को खोेलने के समय में स्कूल में लगने वाली कक्षाओं के दृष्टिगत अपनी सुविधानुसार परिवर्तन कर सकते है और खेल मैदान खुलने की अवधि में सुरक्षा की दृष्टि से अपने विद्यालय के स्टाफ की ड्यूटी लगा दें, जो वहां पर उक्त अवधि में मौजूद रहेगें तथा आवंछित तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखेगें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad