उद्धव से मिले पंकज भुजबल, मातोश्री में हुई करीब 15 मिनट की मुलाकात | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

उद्धव से मिले पंकज भुजबल, मातोश्री में हुई करीब 15 मिनट की मुलाकात


मुंबई- शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे से बुधवार के एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के पुत्र पंकज ने मुलाकात की। बताया जाता है कि उद्धव के आवास मातोश्री में हुई करीब 15 मिनट की मुलाकात में दोनों ने भुजबल के स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की। उद्धव ने पंकज को भुजबल की तबीयत का ख्याल रखने की सलाह दी है।

बताया जाता है खुद भुजबल ने पंकज को उद्धव से मिलने मातोश्री भेजा था। बुधवार की सुबह में मातोश्री बंगले पर पहुंचे पंकज अपने साथ मिठाई का डिब्बा लेकर गए थे। भुजबल को जमानत मिलने के उपलक्ष्य में पंकज उद्धव से मिलने गए थे। इस अवसर पर उद्धव के करीबी मिलिंद नार्वेकर भी मौजूद थे। याद दिला दें कि इससे पहले भुजबल शिवसेना में थे। शिवसेना छोड़कर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाद में वे शरद पवार के साथ एनसीपी में चले गए। शिवसेना से अलग होने के बाद ठाकरे परिवार से भुजबल का तनावपूर्ण रिश्ता रहा है। भुजबल की जमानत पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में संपादकीय छपी है, जिसमें भुजबल का पक्ष लिया गया है। कहा गया है कि यदि भुजबल शिवसेना में होते तो उन्हें इतने दिनों तक जेल में नहीं काटना पड़ता। इसके बाद उद्धव और पंकज की मुलाकात को लेकर प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि शिवसेना सांसद व पार्टी प्रवक्ता संजय निरूपम ने इसे सदिच्छा भेंट बताया है। उन्होंने कहा इसका राजनीतिक मतलब निकालाना उचित नहीं है। शिवसेना प्रदेश की प्रमुख पार्टी है, पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव घोषित कर चुके हैं कि शिवसेना आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। शिवसेना अपने कहे पर अटल रहती है।

सामना की संपदकीय में लिखा गया है कि भुजबल ने शिवसेना और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का अनादर किया। महाराष्ट्र सदन निर्माण में घोटाला नहीं होने की सही खबर सामना ने उसी समय छापी थी। हम किसी से व्यक्तिगत वैर नहीं रखते। भुजबल के छूटने का आनंद उनके परिवार को जरूर हुआ होगा। भुजबल अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। वे जमानत पर छूटे हैं, इसका उन्हें ख्याल रखना चाहिए। बीते शुक्रवार को हाई कोर्ट से भुजबल को सशर्त जमानत मिली। मौजूदा समय में उनका केईएम अस्पताल में ईलाज चल रहा है। एनसीपी नेताओं का दावा है कि अस्पताल से घर आने के बाद भुजबल फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे। एनसीपी के हल्लाबोल आंदोलन का 10 जून को पुणे में समापन हो रहा है। इस समापन रैली को भुजबल संबोधित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad