
जिलाधिकारी से की सुरक्षा की गुहार
पाली हरदोई-09मई स्थानीय पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसी नगरा गांव में बन्दरों के आतंक से लोगो में दहशत व्याप्त है।अलग, अलग दिनो में बंन्दरो द्वारा किये गये हमले से एक आशा बहू समेत दर्जनो लोग घायल हो चुके हैं।बन्दरो की दहशत से महिलाएं एवं बच्चे घरो में दुबकने को मजबूर हैं।ग्रामीणो ने जिला अधिकारी से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसीनगरा गाँव में महीनों से बंन्दरो का आतंक कायम है जिससे गांव वासियों में दहशत है। महिलाएं और बच्चे बन्दरो के डर से घरो मे दुबकने के लिए मजबूर हो रहे है। विभिन्न दिनो में बंन्दरो द्वारा हमला कर गांव निवासी भारती देवी,अवधेशकुमार,दीपक,रामवीर सोनपाल रामकिशोर,सरोज,टेनी,वीरपाल, समेत हथौड़ा गांव की आशा बहू मनोरमा पर हमला कर घायल कर चुके हैं। बंन्दरो के हमले मे चुटहिल लोगो ने अपना प्राथमिक इलाज करने के बाद पाली पीएचसी पर एन्टी रैबीज के इंन्जेक्शन लगवाये। पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर रनर रहे गांव निवासी रामानंद शुक्ला ने जनसुवाई के माध्यम से जिला अधिकारी पुलकित खरे को एक शिकायती दर्ज करा कर ग्रामीणो की सुरक्षा की गुहार लगायी है।

No comments:
Post a Comment