केंद्रीय मंत्री गंगवार ने योगी को लिखा पत्र
लखनऊ। यदि सब कुछ सही रहा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के संसदीय कार्य राज्य मंत्री संतोष गंगवार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया तो, सूबे के राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ कर 62 वर्ष हो जाएगी। जी हां केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल किए जाने के लिए पत्र लिखा।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 व शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष है। मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने योगी को लिखे पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष कर दी है। उन्होंने आग्रह करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की भांति उ.प्र. में भी राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किए जाने का उचित निर्णय लेने का कष्ट करे।
बता दें कि यूपी में राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल हैं वहीं शिक्षकों की 62 वर्ष है। अब यदि सरकार इसके पक्ष में फैसला करती है तो तो लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।


No comments:
Post a Comment