सवर्ण चेतना सभा ने महाराणा प्रताप की जयंती पर अस्पताल में बांटे मरीजों को फल व बिस्कुट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

सवर्ण चेतना सभा ने महाराणा प्रताप की जयंती पर अस्पताल में बांटे मरीजों को फल व बिस्कुट

 हरदोई-09मई नौजवानों के जननायक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए जिला अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्कुट बांटे।महाराणा प्रताप महाराणा प्रताप की 478 वी जयंती पर सवर्ण चेतना के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में फल व बिस्कुट मरीजों को बांटे। इसके बाद मुन्ने मिया चौराहा स्थित कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि महाराणा प्रताप जी नौजवानों के आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं। मातृभूमि के सम्मान के खातिर उन्होंने घास की रोटियां खा कर मातृभूमि की रक्षा की किंतु आतताइयों के सामने झुके नहीं। महाराणा प्रताप के आदर्शों से हम नौजवानों को सीख लेनी चाहिए। वहीं सवर्ण चेतना के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान शानू ने कहा कि महाराणा प्रताप एक धर्म व जाति के न होकर सारे समाज के प्रेरणादायक है उनके आदर्शों से मातृभूमि पर न्यौछावर हो जाने वाले सपूतों की याद आती है जो अपने देश के आन बान और शान के लिए झुकना पसंद नहीं करते हैं। जिला अध्यक्ष योगेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप जी हम सबके जननायक हैं जिनकी विचारधारा हम सबमें विद्यमान है । गोष्ठी में प्रदेश मंत्री अनूप दीक्षित, ज्ञानेश सिंह, मीडिया प्रभारी विजय पांडे, राम जी, प्रदेश सचिव राजीव सिंह, गजेंद्र सिंह, लखनऊ संगठन मंत्री श्रीकांत तिवारी ,प्रमोद सिंह, अभय सिंह, मनोहर सिंह चौहान, अनूप सिंह, मोहम्मद आफाक, शान अली, अखिलेश तिवारी, शिवम मिश्र, शुभम सिंह ,शिवम गुप्ता, मोहित सिंह और राहुल सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad