महिला डॉक्टर का नहाते समय बनाया वीडियो… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

महिला डॉक्टर का नहाते समय बनाया वीडियो…


नयी दिल्ली। महिला डॉक्टर का आरोप है कि वह 6 मई को अपने दोस्त के साथ महिपालपुर स्थित होटल ली माउंट गई थी उन्होंने कमरा नंबर 302 बुक किया था उन्होंने करीब 12.30 चेक इन किया होटल पहुंचते ही डॉक्टर नहाने के लिए बाथरूम में चली गई कुछ देर बाद ही उसे बाथरूम में हलचल महसूस हुई। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रही एक महिला डॉक्टर अपने दोस्त के साथ महिपालपुर के एक होटल पहुंची वहां बाथरूम में नहाते समय उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

महिला डॉक्टर ने देखा कि बाथरूम की खिड़की से कोई उसका वीडियो बना रहा था उसने इसकी सूचना दोस्त को दी दोनों ने रिसेप्शन पर मौजूद महिला को वीडियो बनाने वाली बात बताई, लेकिन उसने ऐसा होने से इनकार किया मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कर्मचारियों के फोन की जांच की लेकिन किसी के फोन में कोई वीडियो नहीं मिला।

पुलिस जांच में पता चला कि रूम नंबर 302 के बाथरूम में बनी खिड़की रूम नंबर 303 से जुड़ी है वहां से आसानी से वीडियो बनाया जा सकता है पुलिस रूम नंबर 303 में पहुंची जहां एक व्यक्ति रुका था पुलिस ने उससे पूछताछ की और फोन जब्त कर लिया हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
..

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad