Happy Birthday माधुरी ने 30 किलो का लहंगा पहन किया था डांस… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

Happy Birthday माधुरी ने 30 किलो का लहंगा पहन किया था डांस…

माधुरी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई बेहतरीन और डिजाइनर ड्रेसेस पहनी हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी ने करीब 30 किलो का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वे करीब 34 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस भारी-भरकम लहंगे को पहनकर शानदार डांस भी किया था। 20 लाख रुपए थी इस लहंगे की कीमत…

डायरेक्टर संजयलीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी ने ‘चंद्रमुखी’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म के एक गाने ‘काहे छेड़े मोहे…’ पर बेहतरीन डांस किया था। इस डांस के दौरान माधुरी ने जो लहंगा पहना था उसकी कीमत उस वक्त करीब 20 लाख रुपए थी। फिल्म में माधुरी के साथ शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। फिल्म का निर्माण करीब 44 करोड़ रुपए में किया गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और तकरीबन 68 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad