डायन का आरोप लगा, अपने बेटे ने ही माँ को पीट पीट कर किया लहूलुहान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

डायन का आरोप लगा, अपने बेटे ने ही माँ को पीट पीट कर किया लहूलुहान

डायन का आरोप लगा अपने बेटे ने ही माँ को पिट पिट कर किया लहूलुहान, महिला का फटा सर, आरा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
आरा(डिम्पल राय)। कहते है पुत्र कपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नही होती इसका ही जीता जागता प्रमाण उस वक्त सामने आई जब एक कलयुगी बेटा ने अपनी माँ को डायन का आरोप लगा पिट-पिट का उसका सिर फोड़ डाला, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जख्मी हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला मुफ़्सील थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव का है  । जख्मी महिला रामपुकार प्रसाद के पत्नी शिवकुमारी देवी बताई जाती है। जो अपने तीन बेटे व पति के साथ रहती है। एक बेटा परिवार से अलग रहकर जीवन यापन करता है जिसे तीनो भाइयो ने मिल कर उसे घर से बेदखल कर दिया। जिसके बाद वह दूसरे जगह रहता है। इस बीच महिला को तीनो बेटे द्वारा डायन का आरोप लगा हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। आज तो हद तब ही गई जब जख्मी महिला को उसका ही बेटा रामनाथ जो छत्तीगढ़ में बीएसएफ में तैनात है जिसने अपने बड़े पिता के लड़का नही होने के कारण उसकी पिटाई कर उसका सिर फोड़ डाला। और घर से बाहर निकाल दिया। इसकी जानकारी जब दूसरे बेटे रामकिशोर को हुई तब आनन फानन में अपनी माँ को उठाकर आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भाई रामकिशोर ने अपने भाइ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से मुझे घर से बाहर निकाला गया तब से मेरी माँ को डायन का आरोप लगा हमेशा प्रताड़ित व मारपीट किया जाता रहा। जब भी मेरा भाई छुट्टी लेकर घर आता माँ को मारता पिटता है। जख्मी महिला के भसुर का लड़का नही होने के कारण उसका दोष जख्मी महिला पर मढ़ा जाता है कि इसी के कारण लड़का नही हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad