बर्गर किंग के बर्गर में मिला प्लास्टिक, युवक के गले में हुए घाव… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

बर्गर किंग के बर्गर में मिला प्लास्टिक, युवक के गले में हुए घाव…

नई दिल्ली। राजधानी के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति को बर्गर किंग से बर्गर खरीदना उस वक्त भारी पड़ गया जब उसके बर्गर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा मिला। इससे उस व्यक्ति के गले में बुरी तरह से घाव हो गया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । पीड़ित ने अपने साथ हुए हादसे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत मिल गई।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने रविवार के दिन बर्गर किंग आउटलेट से चीज वेज बर्गर खरीदा था। बर्गर खाने के दौरान राकेश कुमार को महसूस हुआ कि इसमें कुछ सख्त चीज मौजूद है। इसके बाद राकेश कुमार को उलटी आने लगी। राकेश ने इसके बारे में शिफ्ट मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। राकेश कुमार को इस दौरान लेडी हार्डिंग अस्पताल भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक बर्गर में एक प्लास्टिक का टुकड़ा पाया गया था, जिससे राकेश कुमार की भोजन नली में घाव हो गया। इसी के चलते उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद राकेश को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बर्गर किंग और उसके शिफ्ट मैनेजर के खिलाफ आईपीसी से जुड़ी धाराओं के आधार पर केस दर्ज कराया और शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad