विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बढैया खेड़ा निवासी अरूण कुमार रामसेवक रामखेलावन यासीन बल्देव लियाकत विशम्भर मंगतराम मुन्नी लाल शरीफ गंगाराम सरोजनी महकोरा राम देवी जावेद आदि ने उच्च अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाय था कि बीडीओ व सेके्रटरी ने उनके जाब कार्ड लगाकर प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत अपात्रों को कर दिया गया था। जिसकी शिकायत उच्चअधिकारियों को भेजी। समुचित जांचकर कार्रवाई न किए जाने से नाराज गांव के लोग ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार से भूख हड़ताल कर धरने पर बैठ गए। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी जिम्मेदार ने उनकी हाल तक नही जाना है। धरने पर बैठे सरोजनी महकोरा रामदेवी लियाकत व मंगतराम बीमार हो गए। जिसके कारण व हड़ताल स्थल से उठकर डाक्टर से इलाज करा रहे है। धरने पर बैठे यासीन रामखेलावन गंगाराम की भी हालत खराब हो रही है।
Post Top Ad
Wednesday, 9 May 2018
भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शन कारियों की हालत बिगड़ी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment