गेहूं क्रय केन्द्रों पर डीएम ने की छापेमारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

गेहूं क्रय केन्द्रों पर डीएम ने की छापेमारी

गोंडा। गेहूं क्रय केन्द्रों पर गड़बड़ी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने चार क्रय केन्द्रों पर छापेमारी की और जिम्मेदारों को सख्त चेतावनी दी कि गेहूं खरीद में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही की शिकायत पाई जाएगी तो निश्चित ही सम्बन्धित सचिव व निरीक्षक के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।


विपणन वर्ष 2018-19 के तहत गेहूं क्रय की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी जेबी सिंह सबसे पहले विपणन विभाग के क्रय केन्द्र परसपुर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने क्रय रजिस्टर का अवलोकन किया तो पता चला कि सम्बन्धित क्रय केन्द्र पर अब तक 3479 कुन्तल गेहूं खरीदा जा चुका है तथा किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसान राजेश्वर प्रसाद सिंह पुत्र दया शंकर सिंह निवासी त्योरासी से जिलाधिकारी ने सीधे संवाद करते हुए खरीद की जानकारी ली तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत के बारे में पूछा। वहां पर उपस्थित मार्केटिंग इन्स्पेक्टर राजकुमार चौधरी को निर्देश दिए कि जो भी खरीद हो उसकी उठान रोजााना कराते रहें तथा रात में कोई भी कोई गेहूं की बोरी बाहर न पड़ी रहने पावे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पेयजल, गुड़, बोरों की उपलब्धता आदि का भी निरीक्षण किया। परसपुर क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने के उपरान्त जिलाधिकारी सीधे बेलसर क्रय केन्द्र पर पहुंचे। वहां पर क्रय रजिस्टर का निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि 5471 कुन्तल गेहूं की खरीद की गई है। वहां पर मौजूद किसान राम शोभित निवासी सालपुर से जिलाधिकारी ने बात की और उनके अभिलेख किसान बही आदि देखा। इसके बाद जिलाधिकारी बेलसर में ही एफसीआई के क्रय केन्द्र पहंुचे। वहां पर जिलाधिकारी ने तौल के लिए लगे इलेक्ट्रानिक तौल मशीन पर स्वयं खड़े होकर मशीन की तौल का परीक्षण किया। निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि 25000 कुन्तल खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 4760 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी बनघुसरा सहकारी समिति पर स्थापित पीसीयू के क्रय केन्द्र पर पहुचे। वहां पपर निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि किसानों को 03 मई के बाद गेहूं का भुगतान नहीं किया गया है तथा केन्द्र पर बोरे भी उपलब्ध नहीं हैं।
जिलाधिकारी ने भुगतान न होने पर केन्द्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया तो पता चला कि सम्बन्धित संस्था द्वारा भुगतान हेतु पैसा नहीं भेजा गया है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि भुगतान समय से न करने वाली संस्थाओं पीसीएफ व पीसीयू के प्रदेश स्तरीयश्अधिकारियों को तत्काल भुगतान निर्गत करने हेतु आज ही उनके माध्यम से पत्र शासन को भेजवावें तथा प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को तीन दिन के अन्दर हर हाल में गेहूं का भुगतान दे दिया जाय। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में विपणन वर्ष 2018-19 के तहत गेहूं क्रय का कुल लक्ष्य 74100 मीटरिक टन है जिसके सापेक्ष जिले में संचालित 98 क्रय केन्द्रों पर अब तक 29300 मीटरिक टन खरीद की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिए समुचित प्रबन्ध, पीने हेतु शुद्ध पेयजल तथा गुड़ आदि की व्यवस्था हर हाल में रखने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad