— जरी कार चैबी के कार्य को मार्केटिंग हेतु बढ़ावा दिया जाएगा: डीएम
— आइआइए की केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी(CEC) की बैठक सम्पन्न
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी की 247 वीं बैठक शहर के शहर के एक होटल में शनिवार को संपन्न हुई । जिसमें विभिन्न जनपदों से पधारे चैप्टर चेयरमैन सचिव, सदस्यगण, व डीएम अमृत त्रिपाठी भी मौजूद रहे। बैठक में डीएम ने कहा कि जरी कार.चोबी के कार्य को शहजहांपुर में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मार्केटिंग हेतु बढ़ावा दिया जाएगा जिससे कि जिले में जरी.कारचोबी का कार्य करने वालों को उचित मूल्य मिल सके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने बताया कि 10 जुलाई को लखनऊ में एक उधमी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवम विभिन्न विभागों के सचिव आदि मौजूद रहेंगे । इससे पूर्व जनपद में पहुंचने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य सचिव के के अग्रवाल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष एस.बी.झाकोतिया आदि ने शहीदों की नगरी नगर निगम के प्रांगण में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान ठाकुर रोशन सिंह आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया । इस दौरान शाहजहांपुर के चैप्टर चेयरमैन अनुज देव गुप्ता, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरिफ जमाल खान, मीडिया प्रभारी अभिनव ओमर, वरुण गुप्ता, विकास अग्रवाल, हरि किशोर गुप्ता, अशोक खन्ना, कृष्ण कुमार गर्ग, माधव गोपाल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गुरजीत सिंह अमित गर्ग,मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सुमन चंद्र गुप्ता, रामचंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुनील सिंघल, अंकित सिंगल, रवि गोयल, प्रिंस गुप्ता,सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक के उपरांत दिव्यांगों को मोटर ट्राई साइकिल वितरित की गई।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
10 जुलाई को लखनऊ में होगा विशाल उधमी महासम्मेलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment