27 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

27 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि- अपनी खुद की ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता  मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आपके जीवनसाथी को आपके ध्यान की ज़रूरत है।

वृष राशि- आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा।

मिथुन राशि- बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कर्क राशि- पेट के रोंगों, ख़ास तौर पर गैस, के मरीज़ों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की ज़रूरत है। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं।

सिंह राशि- जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला नुकसानदायक हो सकता है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है।

कन्या राशि- भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे।

तुला राशि- नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।

वृश्चिक राशि- आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। आपके पार्टनर की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। वे आर्थिक लाभ टल सकता है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

धनु राशि- आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है।

मकर राशि-  आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी।

कुम्भ राशि- आपको एक-दूसरे की ख़ुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की ज़रूरत है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे।

मीन राशि- सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक समस्याओं के कारण  परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें।  अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad