28 जून को संतकबीर नगर जाएंगे पीएम मोदी, स्वागत की तैयारियां पूरी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

28 जून को संतकबीर नगर जाएंगे पीएम मोदी, स्वागत की तैयारियां पूरी…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने वाले महान समाज सुधारक संत कबीरदास के समाधि स्‍थल मगहर जा रहे हैं। इस दौरान यूपी के संत कबीर नगर जिले में स्थित इस स्‍थल पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इस सिलसिले में पिछले दिनों अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी प्रस्‍तावित मगहर यात्रा का जिक्र करते हुए कबीर और गुरू नानक के उपदेशों का जिक्र किया।
पूर्वोत्तर के सिक्किम से लेकर उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व पश्चिमी प्रांत गुजरात के 20 हजार से अधिक अनुयायी कबीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दर्शन को जानने के लिए मगहर पहुंच रहे हैं। उनके प्राकट्य दिवस पर आने वाले अनुयायी न केवल मगहर के महात्म्य को जानेंगे बल्कि कबीर के दूसरे पंथों से जुड़ी बातों और विचारों को भी समझेंगे।
भारत के मध्यकालीन युग में कबीर पंथ का प्रवर्तन हुआ था। कबीर के नाम पर द्वादश पंथ की स्थापना के साक्ष्य हैं, जिसमें उनके प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्त की गई है। कबीर पंथ की संस्थाओं, शाखाओं को लेकर कई तरह के मत हैं। कबीरचौरा, मगहर के साथ ही छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ की कई शाखाएं, उप शाखाएं बताई गई हैं।
गुजरात का रामकबीर पंथ, पटना में फतुहा मठ, बिद्दूपुर मठ, भगताही शाखा, छत्तीसगढ़ी या धर्मदासी शाखा, हरकेसर मठ, लक्ष्मीपुर मठ जैसे कई मठों, संस्थाओं पर कबीर पंथ के अनुयायी उनके विचारों का प्रचार-प्रसार अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad