ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी कार, 3 की मौत, एक दर्जन घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 26 June 2018

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी कार, 3 की मौत, एक दर्जन घायल

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में इकौन थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर खावा पोखर मोड़ पर सोमवार की रात तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई तो एल दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भुडकुलवा निवासी जीवन लाल बेटे का मुंडन कराने सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से देवीपाटन मंदिर गए थे। इस दौरान अन्य लोग भी उनके साथ थे। रात में मुडंन के बाद सभी घर लौट रहे थे। जब वह इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय चारो तरफ चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बहराच जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग लखनऊ के जानकीपुरम के रहने वाले हैं। जहां से एक शादी समारोह में बलरामपुर जा रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad