कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के सरगना समेत 4 आतंकी मार गिराए, जवान शहीद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के सरगना समेत 4 आतंकी मार गिराए, जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 4 आतंकियों को मार गिराया। इनमें आईएस जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का चीफ दाउद भी शामिल है। मुठभेड़ शुक्रवार को श्रीगुफवाड़ा इलाके में हुई। राज्य पुलिस का एक जवान शहीद हुआ। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आम नागरिक की मौत हुई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मुठभेड़ के दौरान कुछ लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। घाटी के तीन जिलों श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा में एहतियातन मोबाइल और इंटरनेट सेवा रोकी गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad