
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, गोली चलाने वाले का नाम जेरॉड रामोस है। जेरॉड अमेरिकी नागरिक है और उसकी उम्र 39 साल है। जेरॉड पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था और अखबार ने ये खबर छाप दी थी। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
अखबार के दफ्तर में गोलीबारी के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। जांच अधिकारियों ने बताया है, ‘’हमें जानकारी मिली थी कि एक बंदूकधारी इमारत के अंदर गोलियां चला रहा है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और बंदूकधारी को हिरासत में लिया। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।’’
इस घटना के बारे में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भी जानकारी दी गई. ट्रंप ने घटना पर दुख जताया है। ट्रंप ने ट्वीट करके कहा है, ‘’मुझे एनापोलिस में कैपिटल अखबार के दफ्तर में गोलीबारी के बारे में बताया गया। पीड़ित और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’
एनापोलिस में इस अखबार का सर्कुलेशन रोजाना करीब 30 हजार है। वीकेंड में सर्कुलेशन करीब 35 हजार हो जाता है। ये अमेरिका का सातवां अखबार है। इसका इतिहास 134 साल पुराना है। ये पहले साप्ताहिक था। लेकिन साल 1884 में रोजाना कर दिया गया।
अमेरिका में गन कल्चर यानी बंदूक संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है। दुनिया में सबसे ज्यादा बंदूकें अमेरिका के लोगों के पास हैं। अमेरिका में बंदूक रखना उतना ही आसान है जैसे भारत में लाठी-डंडा रखना। अमेरिका में करीब 90 फीसदी लोगों के पास बंदूक है।

No comments:
Post a Comment