सिर्फ 94 मिनट में 323 किमी दूर पहुंचा दिल, 4 साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 24 June 2018

सिर्फ 94 मिनट में 323 किमी दूर पहुंचा दिल, 4 साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

नई दिल्ली। 4 साल की बच्ची की जान बचाने के लिए एक जिंदा दिल को औरंगाबाद से मुंबई तक एक घंटे और चौंतीस मिनट में पहुंचाया गया। 323.5 किलोमीटर की दूरी कम समय में तय की गई, क्योंकि एक छोटी बच्ची की जान बचानी थी। एक जिंदा हार्ट को लाने के लिए सिर्फ एक घंटा 34 मिनट का ही वक्त लगा। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जालना की रहने वाली बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा और उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

अस्पताल के बयान में कहा गया है कि एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 वर्षीय लड़के का जिंदा हार्ट औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में संरक्षित किया गया था। अस्पताल से औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए हार्ट 1:50 बजे निकाला गया था। अस्पताल ने कहा कि हार्ट 1:54 बजे हवाई अड्डे पर पहुंच गया था। केवल चार मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए इसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया।

एक चार्टर्ड फ्लाइट से 3 बजकर 5 मिनट पर इसे मुंबई हवाई अड्डे लाया गया। वहां से इसे 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल में एक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचाया गया। फोर्टिस के आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘हार्ट 3 बजकर 24 मिनट पर औरंगाबाद से निकलने के एक घंटे 34 मिनट बाद अस्पताल पहुंच गया। इसने कुल 323.5 किलोमीटर की दूरी तय की।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad