मुंबई: गायक पवन सिंह के सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में पर थिरकते हुए नजर आए। ऋतिक की आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ के लिए राजस्थान के सांभर में फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और इसी खुशी में एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें ऋतिक ने अपने ठुमकों से पूरी महफिल की शान लूट ली।
फिल्म के यूनिट से जुड़े करीबी की माने तो पिछले कई सप्ताह से ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त थे। जब वह सांभर शेड्यूल के आखिरी दिन अपना काम निपटा रहे थे, तो फिल्म में उनके छात्रों की भूमिका निभाने वाले सभी 30 कलाकारों ने ऋतिक का यह दिन उनके लिए यादगार बनाने का फैसला किया।
सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बच्चों ने डांस और कठपुतली शो की योजना बनाई थी। जिसके बाद इस कार्यक्रम में सामाजिक संदेश देने वाली सिंगिंग और कविता पढ़ कर सुनाने जैसी कई मजेदार एक्टिविटी शामिल थी। वहीं, ऋतिक ने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस किया। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment