कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, खड़गे को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, खड़गे को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जेडी सलेम और महेंद्र जोशी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। शशिकांत शर्मा पर भरोसा करते हुए पार्टी ने उन्हें संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

पांच राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन
इस बीच कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा और मिजोरम शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहर लगने के बाद राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने सूची जारी की। जिसके तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा को राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही दो अन्य सदस्य भी बनाए गए हैं।

प्लानिंग के तहत आगे बढ़ रही कांग्रेस
2019 लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में पार्टी रणनीतिक तौर पर कदम आगे बढ़ा रही है। पहले उसने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष नियुक्त किया। फिर चुनाव जीतने पर डिप्टी सीएम कौन होगा? इसका पत्ता भी खोल दिया और अब पार्टी ने यहां स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने अपने बयान में कहा था कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

वहीं, 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को सत्ता को उखाड़ फेंकने वाली वसुंधरा राजे के खिलाफ पार्टी एक बार फिर मजबूती से खड़े होने की रणनीति बना रही है। वहीं, महाराष्ट्र की भी सत्ता भाजपा कांग्रेस के हाथ से छीन चुकी है। ऐसे में कांग्रेस दोबारा अपने पैर पसारने की प्लानिंग के तहत आगे बढ़ रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad