हिन्दी में पुस्तक लेखन के लिए प्रेरित करे : पूरे महाप्रबन्धक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

हिन्दी में पुस्तक लेखन के लिए प्रेरित करे : पूरे महाप्रबन्धक

गोरखपुर । पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबन्धक बैठक कक्ष, गोरखपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक एस.एल.वर्मा, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य इंजीनियर पी.डी.शर्मा, प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडल के अपर मंडल रेल प्रबन्धक, कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबन्धक सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल ने कहा कि रेल मंत्री के संकल्प के अनुसार इस वर्ष को महिला एवं बाल सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाषित रेल रष्मि के महिला एवं बाल सुरक्षा विषेषांक का प्रकाषन अत्यन्त प्रासंगिक है। इस अंक के प्रकाषन से हमारे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियांें में जागरूकता आयेगी तथा मंत्री के प्रयास को मजबूती मिलेगी। महाप्रबन्धक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में हिन्दी का प्रयोग प्रसार काफी बढ़ा है। हम वार्षिक कार्यक्रम में दिये गये अधिकांष मदों के लक्ष्य को प्राप्त कर चुके है। उन्होंने कहा कि राजभाषा की हर बैठक में रेलवे से संबंधित प्रमुख विषयों पर हिन्दी में चर्चा हो तो राजभाषा हिन्दी का विकास होगा साथ ही साथ हिन्दी में सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी। महाप्रबन्धक ने कहा कि तकनीकी विषयों पर हिन्दी में पुस्तक लेखन के लिये अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रेरित करें जिससे अन्य क्षेत्रों के लिये हम माडल का कार्य कर सके। श्री अग्रवाल ने वर्ष 2017 के लिये रेलवे बोर्ड की सामूहिक पुरस्कार योजना के तहत राजभाषा प्रयोग के लिये सिगनल एवं दूर संचार विभाग, लखनऊ मंडल एवं पुल कारखाना, गोरखपुर को पुरस्कृत किया।
इसके पूर्व, महाप्रबन्धक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्वागत करते हुए मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य इंजीनियर पी.डी.शर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर राजभाषा प्रयोग प्रसार की स्थिति शीर्ष स्थान बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि हम नवीन क्षेत्रों में भी प्रयोग कर रहे है ताकि राजभाषा हिन्दी की रोषनी प्रत्येक क्षेत्र में शत-प्रतिषत दिखाई दे। इस अवसर पर विवेक नन्दन, सहायक अभियन्ता, गोण्डा ने ग्रीष्म कालीन गष्ती एवं ट्रैक मेन्टेनेस विषय पर एक तकनीकी प्रजेन्टेषन प्रदर्षित किया जिसमें ट्रैक मेन्टेनेस के विभिन्न पहलुओं को राजभाषा हिन्दी में दर्षाया गया।
बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं तीनों मंडल के अपर मंडल रेल प्रबन्धकों ने अपने-अपने विभाग/मंडलों में राजभाषा प्रयोग-प्रसार की स्थिति से महाप्रबन्धक को अवगत कराया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डा. संजय सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवृत्त के प्रमुख निर्णयों के अनुपालन स्थिति का व्यौरा प्रस्तुत किया। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात जे.पी.सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad