भीषण जाम से फंसे कई वीआईपी,पुलिस को छूटा पसीना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

भीषण जाम से फंसे कई वीआईपी,पुलिस को छूटा पसीना

मौरावां,उन्नाव। मौरावां कस्बे में घंटो लगे भीषण जाम में फंसे राहगीरों में पसीना आ गया तो वहीं प्यास के मारे कराहते नजर हाए। जाम की चपेट में आकर कई वीआईपी भी फंस गए और घंटो फसें रहे।विधान सभाक्षेत्र पुरवा के अन्तर्गत नगर पचायंत मौरावा में रोडवेज बस स्टेशन से लेकर पक्के तालाब तक अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती हैं।पिछले दिनो उसी जाम का शिकार पुरवा विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अनिल सिंह भी हो गए और घंटो जाम में फंसे रहे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का भी कफीला निकलने वाला था लेकिन जाम के हालात देखकर उनका काफिला दूसरे मार्ग से निकल गया।


भीषण जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मौरावा मो0 असरफ को अपने पुलिस बल की सहायता से जाम को हटाने में घंटो मसक्कत करनी पडी।बताते चले कि वर्तमान विधायक अनिल सिंह व उ0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित इसी मौरावा क्षेत्र के रहने वाले है लेकिन अभी तक क्षेत्रवासियों को इस भीषण जाम से निजात नहीं मिल पाई है।क्षेत्रीय लोगो की माने तो नगर पचायंत मौरावा कस्बे से लेकर पक्के तालाब तक लोगो को आए दिन इस भीषण जाम से गुजरना पड़ता है लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि ने आज तक क्षेत्रीय लोगो को इस भीषण जाम से निजात दिलाने का प्रयास नहीं किया है।कस्बे के अन्दर कई राष्ट्रीयक्रत बैंक भी है जिसमें आने वाले ग्राहक अपने अपने वाहन सडक पर खडे करके बैंक अन्दर चले जातें है जिसकी वजह से जाम लगने का यह भी एक मुख्य कारण है।अगर शीघ्र ही इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कोइ ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रीय लोगो को हमेशा ऐसे भीषण जाम से गुजरना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad